यूपी की राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरेंगे केंद्रीय मंत्री पुरी
यूपी की राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरेंगे केंद्रीय मंत्री पुरी
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव, जेपी नड्डा द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया है कि, केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, हरदीप सिंह पुरी को उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की सीट पर, आयोजित होने वाले उपचुनाव हेतु प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस सीट पर नामांकन भरने का समय, 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगा। इसके बाद, स्क्रूटनी आदि की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इस सीट पर मतदान 16 जनवरी को होगा। गौरतलब है कि, पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मौजूदा, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उक्त सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में, रक्षामंत्री का पद छोड़कर, मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद, मनोहर पर्रिकर ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि, पुरी मंत्रिमंडल में अंतिम विस्तार कार्यक्रम में शामिल किए गए थे। उनके इस सीट से चुनाव लड़ने से यहां भाजपा मजबूत होगी, और भाजपा अपनी सीट बरकरार रख सकेगी। भाजपा को यहां पर अच्छा बहुमत मिलने की उम्मीद है। यह चुनाव भाजपा के लिए, अहम है लेकिन, कांग्रेस के लिए भी यह उपचुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। इस तरह, के चुनावों के माध्यम से कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है।

राजनीति के लिए अहम है वर्ष 2018

मुंबई पब में आग के मामले पर बीएमसी सभी के निशाने पर

मंत्रालय छीने जाने से नाराज नितिन पटेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -