बाबा के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर सीबीआई की रेड
बाबा के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर सीबीआई की रेड
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर आश्रम में लड़कियों के साथ बलात्कार और लड़कियों की आत्महत्या को लेकर आरोप लगने के बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय ने विजय विहार क्षेत्र में संचालित बाबा के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर छापा मारने के आदेश दिए हैं। इसके बाद पुलिस दल - बल के साथ बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पहुंची। पुलिस यहां पर जांच कर रही है।

उच्च न्यायालय ने उत्तरी दिल्ली के आश्रम में लड़कियों को कथित तौर से बंधक बनाकर रखे जाने क मामले में सीबीआई जांच का आदेश सुनाया था। न्यायालय ने मामले में विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया। उक्त आश्रम में लड़कियों के साथ बलात्कार और आत्महत्या के मामले में प्राथमिकियों से जुड़े दस्तावेज जब्त करने के आदेश दिए। उच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त पैनल ने न्यायालय से कहा कि जांच हेतु जब वे आश्रम पहुंचे तो उन्होंने जांच के लिए गए दल से मारपीट की और बाबा व उनके साथ आश्रम में मौजूद कर्मचारियों ने कर्मचारियों को बंधक तक बना लिया। अब बाबा पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आश्रम व विश्वविद्यालय की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि जांच में महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हो सकते हैं।

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर रेड

सांईबाबा की बातों से कुलकर्णी को मिला ज्ञान

विराट को टक्कर देने खड़ा है पाकिस्तान का ये बल्लेबाज

रियलिटी शो में बाबा रामदेव ने दान की गाय

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -