पाकिस्तान न पढ़ाए लोकतंत्र का पाठ - केंद्रीय मंत्री रविशंकर
पाकिस्तान न पढ़ाए लोकतंत्र का पाठ - केंद्रीय मंत्री रविशंकर
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, भारत को लोकतंत्र का पाठ नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। यह बात समूचा विश्व जानता है कि, पड़ोसी देश आतंकवाद को लेकर, किस तरह की कार्रवाई करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि, जनता ने उन्हें चुना है। ऐसे में पाकिस्तान को किसी तरह का उपदेश नहीं देना चाहिए। हमें अपने लोकतंत्र पर गर्व करना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि, आखिर चुनाव कौन जीतेगा। इस तरह की बात तो जनता को तय करना ही होगी। कांग्रेस नेता आनन्द शर्मा ने केंद्रीय मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि, एक बात बहुत ही आश्चर्यजनक है। वह यह है कि, आनन्द शर्मा ने कहा था कि, कांग्रेस के नेताओं और पाकिस्तान के राजदूत ने आपसी बैठक में किसी तरह की चर्चा नहीं की।

उनका यह भी कहना था कि, गुजरात में चुनावी वातावरण है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आपस में आरोप - प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक चुनावी रैली में कांग्रेस के नेताओं से सवाल किए थे कि, आखिर पाकिस्तान के नेताओं के साथ कांग्रेस ने बैठक क्यों की थी।

राहुल गाँधी को नहीं है समझ

श्री राम मंदिर विवाद, श्री श्री से हिंदूओं को एकमत करने की अपील

मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या देश के लिए एक संकट: केंद्रीय मंत्री गिरिराज

एससी में अपील - राम मंदिर की जगह बने सार्वजनिक ईमारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -