कांग्रेस नेता हार के डर से नहीं कर पा रहे विश्राम- राजनाथ सिंह
कांग्रेस नेता हार के डर से नहीं कर पा रहे विश्राम- राजनाथ सिंह
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत, कांग्रेस की आलोचना की है। वे अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, उन्हें प्रथम फेज़ के मतदान से कांग्रेस को अपनी हार का अंदाज़ा लग रहा होगा। कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि, इसके नेता हार के डर से विश्राम तक नहीं कर पाए हैं।

कांग्रेस नेता, जानते हैं कि, उनकी हार होने वाली है। राजनाथ सिंह ने इस मामले में कहा कि, कांग्रेस के नेताओं को नींद नहीं आती। कांग्रेस के नेता, गुजरात में होने वाला विकास नहीं देख पा रहे हैं, उनकी अनिद्रा ही इसका कारण है। उनका कहना है कि, अनिद्रा की बीमारी का कारण लोगों को बुरे सपने आने और कुछ दिखाई न देने के चलते है।

उल्लेखनीय है कि, गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के पहले, भारतीय जनता पार्टी अपने केंद्रीय नेतृत्व, स्टार प्रचारकों और अन्य कई नेताओं को प्रचार - प्रसार का कार्य दे रही है। ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता, गुजरात पहुंच रहे हैं।

इन नेताओं द्वारा, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार - प्रसार किया जा रहा है। आज शाम से दूसरे चरण का प्रचार - प्रसार थम जाएगा। जिसके बाद, प्रत्याशी घर - घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि, कांग्रेसी नेताओं को गुजरात का विकास दिखाई ही नहीं देता है।

नोटबंदी को बनाया हथियार, केंद्र सरकार पर राहुल ने किया वार

चुनाव अभियान से पूर्व रणछोड़जी की शरण में राहुल

कांग्रेस सांसद अहमद पटेल को लेकर सामने आया पोस्टर

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -