शराबबंदी को देशभर में किया जाए लागू - नीतिश कुमार
शराबबंदी को देशभर में किया जाए लागू - नीतिश कुमार
Share:

नईदिल्ली। बिहार में शराबबंदी को समूचे देश में लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, कांग्रेस और वाम दल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, शराबबंदी को हम सर्वधर्म समभाव का निर्णय बता रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, इसे लागू करने के लिए, किसी धर्म को लेकर किसी तरह की आपत्ती नहीं है। धर्मनिरपेक्षता पर बड़े - बड़े भाषण देेने वाली कांग्रेस सरकार और वामदल आखिर इन सभी का समर्थन क्यों करती है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान वे तालकटोरा स्टेडियम में जनता दल युनाइटेड की दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शराबबंदी पर इन दलों द्वारा सकारात्कता न दिखाने को लेकर, भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने तरह - तरह के सवाल किए। मिली जानकारी के अनुसार, तालकटोरा स्टेडियम में जनता दल युनाइटेड, दिल्ली द्वारा आयोजित किए जाने  वाले, कार्यकर्ता सम्मेलन को वे संबोधित कर रहे थे।

बिहार में जारी, शराबबंदी को पूरे देश में लागू करने की कोशिशों में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, शराबबंदी पर चुप बैठी कांग्रेस व वाम दलों पर हमला बोला। शराबबंदी को सर्वधर्म समभाव का फैसला बताते हुए, नीतीश ने कहा कि, इसे लागू करने में किसी धर्म को ऐतराज नहीं है। फिर धर्मनिरपेक्षता पर लंबे- लंबे भाषण देने वाली कांग्रेस व वाम दल इसका समर्थन क्यों नहीं करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह भी कहा गया है कि आखिर शराबबंदी से महत्वपूर्ण कोई भी सामाजिक और धार्मिक सद्भाव नहीं है। जैन, सिख और हिंदू के ही साथ मुसलमान धर्म में भी शराबबंदी की अनुमति नहीं है। उन्होंने यह बताया कि शराबबंदी के खिलाफ उन्होंने दहेज प्रथा और बाल विवाह के विरूद्ध अभियान चलाया है।

मोदी ने चलाए यादव परिवार पर शब्द बाण

प्रचार के लिए मोदी को करना पड़ रही मशक्कत - लालू

पटना में हुआ दर्दनाक हादसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -