बारां पहुंचेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता
बारां पहुंचेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता
Share:

बारां। बारां में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी पहुंचेंगी। इसके लिए, भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक, जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा और राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव के मुख्य आतिथ्य और जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर की अध्यक्षता में सांसद कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा ने मंडल अध्यक्षों और मुख्यमंत्री के आने की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में कहा गया कि, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई वरिष्ठ नेता यहां पहुंच रहे हैं। इस हेतु गांव ढाणी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता आम सभा को सफल बनाऐंगे।

राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव ने जिले के विभिन्न कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों समेत प्रभारियों को मुख्यमंत्री की आम सभा को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कहा कि, विभिन्न व्यवस्थाओं और साधनों की चिंता कार्यकर्ताओं को नहीं करना चाहिए।

पाकिस्तान न पढ़ाए लोकतंत्र का पाठ - केंद्रीय मंत्री रविशंकर

सी प्लेन से सफर करने पर पीएम पर बरसे लालू

गुजरात चुनाव लाइव : राहुल गाँधी की प्रेस वार्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -