फिलीपीन के माॅल में आग लगने से मची अफरा - तफरी
फिलीपीन के माॅल में आग लगने से मची अफरा - तफरी
Share:

डेवाओ। फिलीपीन के दक्षिण क्षेत्र में स्थित डेवाओं के एक माॅल में आग लगने की घटना हो गई। इस घटना में करीब 37 लोगों की मौत हो गई। हालांकि मौतों को लेकर अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर इस मामले में स्थानीय उपमेयर ने जानकारी दी। बताया गया है कि आग माॅल की तीसरी मंजिल में लगी थी। इस क्षेत्र में फर्नीचर और प्लास्टिक का सामान रखा होने से नुकसान अधिक हुआ और आग तेजी से फैली। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि, आग किन कारणों से लगी है।

मगर आग के चलते लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। हादसे को लेकर, उपमेयर पाओलो दुतेर्ते ने सोशल मीडिया में टिप्पणी की। दुतेर्ते ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, घटना की जानकारी मिलने पर अग्नि सुरक्षा ब्यूरो के कमांडर दुर्घटना क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य करने के लिए, अग्नि सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए। विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

माॅल में लोग फंसे हुए थे। इन लोगों को निकालने का कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि, यह माॅल चार मंजिला है। कई लोग आग की चपेट में आ गए। ऐसे लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। हालांकि करीब 37 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की बात कही गई है और कहा गया है कि इन लोगों का बचना बेहद मुश्किल है।

ट्रिपल मर्डर केस में इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार

तैयार हुआ रविंद्र का 'क्रिकेट बंगला'

मकान में लगी भीषण आग

चहल की चाल, दिखाया फिरकी का कमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -