पाकिस्तान ने किया LOC पर सीज़फायर वाॅयलेशन
पाकिस्तान ने किया LOC  पर सीज़फायर वाॅयलेशन
Share:

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी एरिया में पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान द्वारा किए गए फायर से 5 लोग घायल हो गए। घायलों पर एक महिला और दो युवक शामिल हैं। इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के सैनिकों ने शाहपुर सेक्टर में फायरिंग की। फायरिंग शाम के समय की गई थी। ऐसे में जवानों ने पाकिस्तान द्वारा किए गए फायर के बाद संभलते हुए फायरिंग की।

भारतीय सुरक्षाबल द्वारा किए गए फायर से पाकिस्तान के रेंजर्स पस्त हो गए। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में करीब 5 लोग घायल हो गए। जिसमें दो का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान बंदीचीची निवासी जमील अहमद, परवेजा अख्तर और मोहम्मद सफीर व कासवा गांव के जावेद हुसैन और मोहम्मद कासिम के तौर पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन कई बार किया जा चुका है। भारत पाकिस्तान के अधिकारियों व आला नेताओं से कई बार इस बारे में चर्चा कर चुका है। इस मामले में 24 अगस्त को भारतीय थल सेना के कमांडोज़ ने फ्लैग मीटिंग की थी जिसके बाद पुंछ में एलओसी एरिया में पहली बार फायरिंग हुई है।

आखिर क्यों..? रजनीकांत की पत्नी द्वारा संचालित स्कूल में ताला जड़ा

12 वी पास वालो के लिए चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने 10 पदों पर निकाली भर्ती

लोकल ट्रैन हादसा 4 बोगियां बेपटरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -