जानिए, इतिहास में क्यों खास है 21 दिसंबर
जानिए, इतिहास में क्यों खास है 21 दिसंबर
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है.इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 21 दिसंबर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1784 - जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1898 - रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।          
1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921 - अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 - ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1931 - अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
1937 - रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 - पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
2012 - “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखा जाने वाला पहला वीडियो बना।

21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति...

1963 - गोविंदा - मशहूर भारतीय अभिनेता.
1974 - संजीव चतुर्वेदी - वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' प्राप्तकर्ता।
1932 - यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार
1918 - कुर्त वॉल्डहाइम - संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
1891 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता।
1881 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।

21 दिसंबर को हुए निधन...

1938 - महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
2007 - तेजी बच्चन - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
2011 - पी के अयंगर - देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।

जारी हुआ लोवर मेंस 2016 का रिजल्ट, यहां देखें अभ्यर्थी

CBSE Exam: जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होगी डेटशीट

जेईई-2018: IIT कानपूर ने लॉन्च किया मॉक टेस्ट पोर्टल

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -