कोर्ट से वापस गए लालू 11 बजे नहीं होगा फैसला
कोर्ट से वापस गए लालू 11 बजे नहीं होगा फैसला
Share:

नईदिल्ली। चारा घोटाले को लेकर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज न्यायालय पहुंचे। रांची में सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए, लालू प्रसाद यादव सुबह 11 बजे निकले थे। औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद, लालू प्रसाद यादव वापस लौट रहे हैं। अब वे दोपहर 3 बजे वापस आऐंगे। दरअसल, चारा घोटाले से जुड़े मामले का फैसला आज अपराह्न 3 बजे आएगा। उल्लेखनीय है कि, चारा घोटाले में करीब 22 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में, 38 में से 11 आरोपियों की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी। 3 आरोपियों को सरकारी गवाह बना लिया गया था। जबकि 22 के खिलाफ, मामला चल रहा था। जिस समय, यह मामला सामने आया था उस समय बिहार में , लालू प्रसाद यादव की सरकार थी। इस मामले में आरके राना, जगन्नाथ मिश्र समेत कई लोगों पर आरोप लगाए गए थे।

विभिन्न आरोपियों पर लगभग 950 करोड़ रूपए के गबन का आरोप लगाया गया था। 13 सितंबर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी और खुद को लेकर इस मामले में गलत आरोप लगाए जाने की बातें कहते रहे हैं।

लालू के बेटों की थाने में आवभगत

लालू समेत 22 लोगों के भाग्य का फैसला आज

सुबह से नज़र आ रहा बंद का असर, ट्रैन रोक कर किया प्रदर्शन

तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, एक चैनल पर कटाक्ष

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -