आज सुबह PM मोदी के मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, अनंत हेगड़े को मिलेगा मंत्रालय!
आज सुबह PM मोदी के मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, अनंत हेगड़े को मिलेगा मंत्रालय!
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में विस्तार होने जा रहा है इस विस्तारीकरण कार्य हेतु नए मंत्री आज सुबह करीब 10.30 बजे होने वाले समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल होंगे। कुछ सांसदों को मंत्रालय सौंपे जाऐंगे जिनमें अनंत हेगड़े, वीरेंद्र कुमार और हरदेव सिंह पुरी शामिल होंगे। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर व बागपत से सांसद सतपाल सिंह और पूर्व गृह सचिव और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह को मंत्री बनाया जाएगा। गजेंद्र सिंह, अल्फोंस कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला और अश्विनी चैबे को भी मंत्रालय दिया जा सकता है

जबकि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जो मंत्री मौजूद हैं उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ही रेलमंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि भूतल परिवहन मंत्रालय और रेल मंत्रालय को एक किया जा सकता है मगर अभी इस मामले में किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है। दूसरी ओर कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कुछ मंत्रियों को प्रमोट किया जा सकता है।

माना यह भी जा रहा है कि प्रमोशन प्राप्त करने वाले नेताओं में पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट में विस्तारीकरण करते समय इन राज्यों के सांसदों को स्थान दिया जा सकता है। दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कलराज मिश्र आदि से इस्तीफे लिए गए हैं। इनके मंत्रालयों में भी बदलाव होने की संभावना है।

कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बाद PM मोदी के पास आने लगे मंत्रियों के इस्तीफे

ईद उल जुहा के अवसर पर PM मोदी ने दी शुभकामनाऐं

बाढ़ की परेशानी का PM नरेंद्र मोदी ने निकाला समाधान, सरकार करेगी नदी जोड़ो योजना पर कार्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -