निर्दलीय का हाथ कांग्रेस के साथ
निर्दलीय का हाथ कांग्रेस के साथ
Share:

अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद वे इस दौरे पर हैं। वे तीन दिन गुजरात में रहेंगे। हालांकि उनका दौरा शनिवार से ही प्रारंभ हो गया था। इस दौरान वे अहमदाबाद पहुंचे थे और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे यहां से सौराष्ट्र स्थित ज्योर्तिलिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

राहुल के दौरे का आज दूसरा दिन है। इसी दौरान जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता और मोरवा हदफ विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक भूपेंद्र सिंह खांट कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इसके साथ कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस ने सीट के बंटवारे के अंतर्गत बीटीपी को दे दी थी।

जिसके बाद खांट ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि विधायक भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के विक्रम सिंह डिंडोर को 4 हजार मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। बीटीपी प्रत्याशी अल्पेश दामोर, तीसरे स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि, राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर, जमकर राजनीतिक बवाल मचा था। जहां चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ,राहुल गांधी को लेकर सवाल किए थे तो दूसरी ओर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी। 

राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में किया पूजन

मस्जिद या दरगाह क्यों नहीं गए राहुल - ओवैसी

जब हम हरा रंग पहनेंगे तो कोई रंग नहीं टिकेगा - ओवैसी

अहमदाबाद पहुंचने पर राहुल का स्वागत: कुछ देर में जाऐंगे सोमनाथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -