राम रहीम को लेकर फैसला सुनाने निकले जज,उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश
राम रहीम को लेकर फैसला सुनाने निकले जज,उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश
Share:

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और कथित संत गुरमीत सिंह राम रहीम को लेकर आज सजा सुनाई जाएगी। आज दोपहर करीब 2.30 बजे गुरमीत सिंह राम रहीम को सजा की घोषणा की जाएगी। इस निर्णय को लेकर सुरक्षा का बंदोबस्त कड़ा किया गया है। एहतियातन रोहतक और सिरसा में सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को हाई कोर्ट ने योन शोषण मामले में दोषी ठहराया था. रोहतक की सुनारिया जेल में विशेष न्यायालय यह निर्णय लेगा। जेल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीप सिंह हेलिकाॅप्टर से पंचकूला से रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यायाधीश को भी कमांडो व एसपी स्तर की सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश सुरक्षाबलों को दिए गए हैं। डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों द्वारा फैसले को लेकर प्रदर्शन किए जाने की संभावनाओं को देखते हुए हरियाणा व पंजाब में व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

इस निर्णय से पहले ही दोनों राज्यों में डेरे के चर्चाघरों को खाली करवा लिया गया था। मगर अभी भी बड़े पैमाने पर समर्थक गुरमीत सिं राम रहीम को लेकर आंदोलनरत हैं और उनके सड़कों पर उमड़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत अर्जी खारिज की

राम रहीम के खिलाफ फैसले को लेकर यह बोले बॉलीवुड सेलेब्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -