मजेंटा मेट्रो रेल का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ
मजेंटा मेट्रो रेल का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ
Share:

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के नोएडा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाईक ने स्वागत किया। इसके बाद वे नोएडा - दिल्ली मेट्रो रेल के अवलोकन के लिए पहुंचे। तकनीकी अधिकारियों ने उन्हें मेट्रो रेल की जानकारी दी। जानकारी प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल सेवा का शुभारंभ किया। वे मेट्रो रेल में सवार भी हुए।

मेट्रो रेल में सवार होने के दौरान तकनीक अधिकारियों ने उन्हें जानकारी प्रदान की। मेट्रो रेल लाईन को लेकर जानकारी दी गई कि उक्त रेल सेवा करीब 9 रेलवे स्टेशन्स से गुजरेगी। इसे मजेंटा मेट्रो रेल सेवा का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मजेंटा मेट्रो रेल सेवा में कुछ देर सफर करने के बाद मेट्रो रेल से बाहर निकले। यह रेल सेवा बाॅटनिकल गार्डन से ओखला विहार होते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया ओखला एनएसआईसी कालिंदी कुंज, जसोला विहार, सुखदेव विहार, कालकाजी मंदिर आदि क्षेत्रों में पहुंचेगी।

यह दिल्ली और नोएडा के क्षेत्रों में चलाई जाएगी। उक्त रेल सेवा को लेकर कहा गया था कि इसके शुभारंभ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निमंत्रित नहीं किया गया। इसे लेकर राजनीतिक तौर पर आरोप - प्रत्यारोप लगाए गए। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

राहुल ने अनुशासित मजबूत संगठन की अपील की

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक शुरु

मोदी के तूफान से कांग्रेस स्वयं अविश्वसनीय हो गई है- रमन सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -