आज से अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभालेंगे राहुल

आज से अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभालेंगे राहुल
Share:

नईदिल्ली। आज से राहुल गांधी 24 अकबर रोड़ का कार्य संभालेंगे। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष पद के निर्वाचन में चुने जाने के बाद अब राहुल गांधी आज से बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपना कार्य प्रारंभ करेंगे। राहुल के कार्यकाल की शुरूआत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस मुख्यालय में आज से नेम प्लेट बदल दी जाएगी। राहुल गांधी के कार्यकाल की शुरूआत के बीच उनके सहयोगी उनके साथ रहेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यालय में बने रहेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार की थकान मिटाने के बाद अब कांग्रेस नेता यहां बैठकर गुजरात में हुई वोटिंग को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि राहुल के कार्यकाल का पहला दिन औपचारिकताओं और वरिष्ठ व युवा कांग्रेस नेताओं के साथ मिलने में बीतेगा। उन्हें आज अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह का भाषण कांग्रेस कार्यालय में होगा।

इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। सोनिया गांधी भी कांग्रेस नेताओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस कार्यालय में राहुल की ताजपोशी की विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही हैं। लोग जलेबी और लड्डू समेत कई तरह की मिठाइयां बनाने में जुटे हुए हैं। दिल्ली के यूथ कांग्रेस दफ्तर में मिठाई के साथ ही लोकगीतों की भी तैयारी की गई है। वे कांग्रेस के 49 वें अध्यक्ष होंगे।

अब हार्दिक ने की ईवीएम की शिकायत

संसद के शीतकालीन सत्र में सकारात्मक सोच की उम्मीद : प्रधानमंत्री

गुजरात चुनाव - एक्जिट पोल के साथ सक्रिय है सट्टा बाजार

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -