सिरसा में कर्फ्यू में मिली ढील, डेरे से 18 लड़कियों को निकाला
सिरसा में कर्फ्यू में मिली ढील, डेरे से 18 लड़कियों को निकाला
Share:

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को जेल भेज दिए जाने के बाद वहाॅं पर मंगलवार की सुबह शांतिपूर्ण रही। यहाॅं जनजीव सामान्य होते देख प्रातः करीब 7 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।

लोगों को इस ढील से काफी सुविधा हुई। कर्फ्यू में ढील मिलने की जानकारी लगते ही बाजारों में लोग आवश्यक सामग्री खरीदने उमड़े। दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि शैक्षणिक संस्थाऐं खोली गईं साथ ही बस परिवहन सेवा प्रारंभ हुई।

राज्य के सिरसा, झज्जर व फतेहाबाद में भी बस सेवा को प्रारंभ किया गया। तो दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा के डेरे से करीब 18 लड़कियों को निकाला गया। दरअसल यहाॅं पर अनाथ लड़कियों का पालन पोषण किया जा रहा था।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदे के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को कथित तौर पर साध्वी के यौन शोषण के मामले में सजा सुनाई गई। जेल में रामरहीम की रात्रि बमुश्किल कटी और जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार उन्होंने जेल में परोसे गए भोजन में से कुछ भोजन का ही सेवन किया है। 

जेल में ऐसी बीता राम रहीम की पहली रात, जेल में काम करने पर मिलेंगे 40 रूपए

राम रहीम की माँ ने जसमीत सिंह को बनाया डेरा प्रमुख

बाबा राम रहीम के बारे में कुछ ऐसे ओपिनियन देते नजर आए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -