कटासराज मंदिर के सरोवर को भरने के आदेश
कटासराज मंदिर के सरोवर को भरने के आदेश
Share:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लोकप्रिय कटासराज मंदिर को लेकर, महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उक्त जानकारी के तहत, मंदिर का सरोवर जो कि कथित तौर पर सीमेंट फैक्ट्रिज़ के कारण सूख रहा था उसे जल से भरने के आदेश पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय ने दिए हैं। न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार के नेतृत्व वाली तीन सदस्यों वाली पीठ ने इस मामले में, संज्ञान लिया।

इस मामले में, न्यायालय ने सुनवाई की और कहा कि, पंजाब राज्य के कटासराज मंदिर के सरोवर के समीप सीमेंट फैक्ट्रिज द्वारा जल का अधिक उपयोग किया गया था। ऐसे में यह पानी सूखने लगा है। जानकारी सामने आई है कि, बेस्टवे सीमेंट फैक्ट्री में मौजूद 4 मुख्य सीमेंट उत्पादन इकाईयों में से एक इकाई यह भी है।

इस इकाई में सीमेंट बनाने के लिए, पानी का दोहन कटासराज मंदिर के सरोवर से किया जाता है। ऐसे में कटासराज मंदिर परिसर में भगवान राम व हनुमान की मूर्तियों की अनुपस्थिति में चिंता जताई गई थी। हालांकि, न्यायालय ने सवाल किया है कि, क्या अधिकारियों के पास ही मूर्तियां हैं या फिर, इन मूर्तियों को हटा दिया गया है। अब सरोवर को जल से भरने का निर्देश देने के बाद, सीमेंट फैक्ट्रीज़ के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर, इस फैसले को एतिहासिक कटासराज मंदिर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

संदिग्ध पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू

महंगाई के इस दौर में मौजूद हैं बॉलीवुड स्टार्स की पायरेटेड कॉपीज़

पाकिस्तानी फ्लाइट में ‘जन्नत’ का जन्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -