तारा शाहदेव ने कहा,रकीबुल से तलाक चाहती है वह
तारा शाहदेव ने कहा,रकीबुल से तलाक चाहती है वह
Share:

रांची। कथित तौर पर लव जेहाद का सामना करने वाली नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबल हसन से तलाक की मांग की है। उन्होंने बुधवार को पारिवारिक न्यायालय से इस मामले में कहा है कि वे किसी तरह की मध्यस्थता नहीं चाहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार तारा शाहदेव ने न्यायालय के सवाल पर कहा कि वे लिखित और मौखिक तौर पर किसी तरह की मध्यस्थता नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे मध्यस्थता नहीं तलाक चाहती हैं। उनका कहना था कि अपराधी के साथ मध्यस्थता या फिर किसी तरह की चर्चा करना भी वे नहीं चाहते।

गौरतलब है कि रकीबल हसन ने खुद को रंजीत सिंह कोहली बताया था इसके बाद उसकी शादी तारा शाहदेव से हुई थी। मगर जब तारा शाहदेव को जानकारी मिली कि रंजीत सिंह कोहली का नाम रकीबुल हसन है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस मामले में कथित तौर पर रकीबुल हसन पर आरोप लगा कि उन्होंने और उनकी माॅं ने ताराशाहदेव का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास भी किया। इसके बाद अब इस मामले में न्यायालयीन कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय में रंजीत सिंह कोहली को पेश किया गया।

रंजीत कोहली ने कहा कि तारा शाहदेव उसकी पत्नी है। उसने कहा कि वह तारा शाहदेव से बात करना चाहता है। रंजीत कोहली ने ताराशाहदेव को प्रताड़ित करने की बात को गलत बताया। मिली जानकारी के अनुसार मुश्ताक अहमद को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है लेकिन कोहली ने कहा है कि मुश्ताक अहमद पर गलत तरह से आरोप लगाए गए हैं।

न्यायालय ने इस मामले में कहा है कि इस मामले में एक पक्ष तैयार नहीं है। ऐसे में इस मामले की सुनवाई होगी। जिसके बाद अदालत ने प्रकरण में वाद के बिंदु पर सुनवाई के लिए छह सितंबर की तिथि निर्धारित की। दूसरी ओर तारा शाहदेव ने इस मामले में शादी रद्द करने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि उसकी शादी 7 जुलाई वर्ष 2014 को रांची के प्रतिष्ठित होटल में हुई। हालांकि इस शादी से बच्चा नहीं हुआ। शादी के बाद रंजीत कोहली ने उसे प्रताड़ित किया और अमानवीय व्यवहार तक किया। उसने रकीबुल हसन पर आरोप लगाया कि उसने तारा शाहदेव के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

उसने कहा कि रकीबुल कभी भी शूटिंग रेंज में लालबत्ती से नहीं पहुॅंचा। उसने कहा कि वह शादी को बनाए रखना नहीं चाहती है। . फैमिली कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में तारा शाहदेव ने छह जनवरी को तलाक की याचिका दाखिल की थी।

नेशनल शूटर तारा शाहदेव के मामले में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज निलंबित

लव जिहाद और लड़की से छेड़छाड़ करने वालो की पब्लिक ने की ऐसी हालत

लव जेहाद मामले में SC ने NIA से दस दिन में रिपोर्ट मांगी

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -