सभा की नहीं मिली अनुमति तो धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
सभा की नहीं मिली अनुमति तो धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
Share:

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों के साथ सबौर के स्टेशन चौक पर धरना दिया। यह धरना सबौर के उच्च विद्यालय में आयोजित सभा की अनुमति न देने के विरोध में दिया गया था। इसे लेकर उन्होंने ट्विट भी किया। ट्विटर पर उन्होंने बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। उन्होंने स्पष्टतौर पर लिखा और कहा कि भले ही कुछ भी हो जाए वे भागलपुर पहुॅंचेंगे।

प्रशासन द्वारा सबौर के धरने पर रोक लगाने की सूचना राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष को दी थी। यह प्रदर्शन तड़के करीब 3.20 बजे समाप्त किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भागलपुर के सृजन महाघोटाले को दबाने हेतु सरकार द्वारा सभा करने की अनुमति नहीं दी गई है। तेजस्वी यादव द्वारा कहा गया कि  भले ही प्रशासन द्वारा धारा 144 समाप्त नहीं की जाएगी। मगर तब तक वे धरने पर बैठे ही रहेंगे।

हालांकि आरजेडी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी तादाद विषहरी पूजन के कार्यक्रम में लगी हुई है ऐसे में इस प्रदर्शन को बड़े स्तर पर आयोजित  करने  के लिए प्रशासन अनुमति नहीं दे सकता है। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव को अपना धरना सीमित करना पड़ गया  और धरना स्थल पर रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं मिली। राजद के अध्यक्ष तिरूपतिनाथ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा सबौर उच्च विद्यालय में आयोजित होगी।

रात्रि में सबौर पुलिस द्वारा धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू कर दी थी इसकी सूचना फोन के माध्यम से दी गई। तिरूपतिनाथ ने कहा कि तेजस्वी यादव से चर्चा के बाद ही अगला और अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पार्टी द्वारा आगे और प्रदर्शनों की बात कही गई है। यह जानकारी भी सामने आई है कि जनादेश अपमान यात्रा का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हुआ है।

पूर्व में ही प्रशासन को यात्रा की जानकारी फैक्स और अन्य माध्यमों से दे दी गयी थी।राजद के नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सबौर की ओर जाने से तक रोका गया। सबौर के उच्च विद्यालय में सभा करने की अनुमति प्रबंध समिति द्वारा दी गई मगर प्रशासन यहाॅं पर सभा करने नहीं दे रहा है। सभा बड़े पैमाने पर न करने देने को लेकर सुरक्षा कारण बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि यह सभा गुरूवार को होना है। यादव ने कहा कि जो मुख्यमंत्री जीरो टाॅलरेंस की बात करते हैं अब वे कहाॅं गए जबकि सड़क से संसद तक भ्रष्टाचार ही हो रहा है। केवल आरजेडी के खिलाफ बातें कर राजनीतिक मोर्चाबंदी की गई मगर जो भ्रष्टाचार संसद तक गूॅंज रहा है उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

तेजस्वी यादव ने लगाए नीतीश कुमार की कैबिनेट पर भ्रष्टाचार के आरोप

तेजस्वी के लिए महत्वपूर्ण होगी भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली

जनता ने बिहार में काम करने के लिए वोट दिया, किसी एक परिवार की सेवा के लिए नहीं

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -