क्रिसमस - नया साल मनाना हो तो हिमाचल जायें
क्रिसमस - नया साल मनाना हो तो हिमाचल जायें
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और सर्द मौसम का असर है। यहां लोगों को ठंड का अनुभव हो रहा है। हालात ये हैं कि यहां बर्फीली हवाऐं चल रही हैं। शीतलहर के कारण तापमान काफी कम हो गया है। शिमला में शुक्रवार की रात्रि में तापमान करीब 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर शनिवार को धूप निकल गई। दूसरी ओर मनाली में तापमान शून्य से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया था।

यहां पर लगभग 250 किलोमीटर दूर कन्नौर जिले के कल्पा में तापमान 0 से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जानकारी सामने आई है कि लाहौल - स्पीति जिले के केलोंग में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य में 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना हुआ है।

मगर इसके बाद भी सर्द मौसम का अनुभव किया गया है। हालांकि बर्फबारी के चलते पर्यटन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अंग्रेजी कैलेंडर नववर्ष और क्रिसमस के अवकाश को लेकर लोग यहां पर मौसम का आनन्द लेने जरूर आऐंगे। पर्यटकों के लिए यहां के पिकनिक स्पाॅट, होटल, रेस्टोरेंट आदि सजकर तैयार हो गए हैं।

स्नोफॉल का मजा लेना है तो इस विंटर वेकेशन में ज़रूर जाये मनाली

कई शहरों में 'सफेद आफत'

बांदीपोरा में हिमस्खलन से 3 जवान लापता

देखें मौसम की पहली बर्फ बारी के फोटो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -