मुंबई दुरंतो रेल हादसे में यात्रियों को मिलेगा 100 प्रतिशत रिफंड
मुंबई दुरंतो रेल हादसे में यात्रियों को मिलेगा 100 प्रतिशत रिफंड
Share:

मुंबई। नागपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई दुरंतो एक्सप्रेस सोमवार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह ट्रेन इगतपुरी के समीप पटरी से उतर गई। हालांकि इस घटना में जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।  ट्रेन की लगभग 9 बोगियाॅं पटरी से उतर जाने से स्थिति गंभीर हो गई। नागपुर स्टेशन पर अपनों की पूछताछ हेतु यात्रियों के परिजन का हुजूम लग गया। रेलवे ने निर्णय लिया है कि इस हादसे में प्रभावित यात्रियों को रेलवे 100 प्रतिशत रिफंड देगा। 

लोग अपने परिचितों की कुशलक्षेम पूछने के लिए नज़दीकी स्टेशन की ओर उमड़ने लगे। रेलवे ने इस हेतु हेल्प बूथ लगाया गया। जिनसे लोगों को जानकारी दी जा रही है। कई स्टेशन्स पर लोगों के लिए हेल्पलाईन नंबर प्रारंभ करने की व्यवस्था की गई तो सीएसटी जैसे प्रमुख स्थानों से आने जाने वाली गाड़ियों को रद्द तक कर दिया गया। इन रेल सेवाओं में नागपुर सीएसटी मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस, नागपुर सीएसटी मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस आदि रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया।

हावड़ा मुंबई दुरंतो, भुनेश्वर एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस आदि रेल सेवाऐं प्रभावित हुईं। गाड़ी में सफर कर रहे जस्टीन राव ने बताया कि वह 2 नंबर के कोच में बैठे थे। सुबह का समय रहने से अधिकांश लोग विश्राम कर रहे थे। अचानक कसारा के आगे गाड़ी में हलचल हुई। सभी की नींद खुल गई थी। अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ियों की बोगियां बेपटरी होने लगीं।

जबरदस्त झटका लगने के कारण शौचालय के दरवाजे जाम हो गये थे। कई यात्री शौचालय में फंस गए थे। ऐसे में दरवाजे को तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। बाहर निकलने के बाद लोगों को वासिंद स्टेशन तक पैदल जाना पड़ा। रेलवे की ओर से कोई व्यवस्था नहीं कराई गई थी।

ट्रैन हादसे में 23 की मौत, CM योगी से लेकर PM मोदी ने हादसे को बताया दुखद

लोकल ट्रैन हादसा 4 बोगियां बेपटरी

अश्विनी लोहानी होंगे रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -