डोकलाम मसले से  चीनी कंपनियों का कारोबार प्रभावित
डोकलाम मसले से चीनी कंपनियों का कारोबार प्रभावित
Share:

डोकलाम। चीन और भारत के बीच गहराए सीमा विवाद का असर अब मोबाईल निर्माता कंपनीज़ पर होने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार चीन की मोबाईल कंपनी ओप्पो और वीवो के कर्मचारियों ने भारत से वापस लौटने का मन बना लिया है। दोनों ही कंपनियों के लगभग 400 कर्मचारियों ने भारत छोड़ने की तैयारी कर ली है। दरअसल चीन की कंपनियों का मानना है कि बाजार में चीन की सामग्रियों को न खरीदे जाने की अपील की जा रही है।

इसका असर चीन के कारोबार पर हुआ है। बड़े पैमाने पर लोग चीन के मोबाईल फोन और अन्य सामग्रियाॅं खरीदने से इन्कार करने लगे हैं। ऐसे में ओप्पो और वीवो की बिक्री केवल 30 प्रतिशत ही हो गई है। ऐसे में चीन की ये कंपनियां अपने कर्मचारियों को भारत से चीन ही भेज रही हैं।

वीवो के चीफ मार्केटिंग आॅफिसर विवेक झांग भी चीन के लिए निकल गए हैं। हालांकि इस तरह की बातों से केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया को आघात हुआ है। मेक इन इंडिया में दिलचस्पी लेने वाली चीन की कंपनीज़ अब भारत में प्लांट लगाने और उद्योग विस्तार को फिलहाल अपनाने में रूझान नहीं ले रही हैं।

चीन ने हिंद महासागर में किया फायर ड्रिल अभ्यास

द ग्रेट वाॅल की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाएगा चीन

चीन के सैनिकों ने भारतीय सेना के ऊपर की पत्थरबाजी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -