वर्जीनिया में स्टूडेंट्स और वाइट नेशनलिस्ट में भिड़ंत, आपातकाल की घोषणा
वर्जीनिया में स्टूडेंट्स और वाइट नेशनलिस्ट में भिड़ंत, आपातकाल की घोषणा
Share:

वर्जीनिया। वर्जीनिया में शर्लोसेविल में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर लोग घायल हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि हम सबको एकसाथ रहने की जरूरत है और हमें हिंसा से दूर रहना चाहिए अमेरिका में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं रखती है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम तब हुआ जब वाइट नेशनलिस्ट सुबह 11 बजे,पार्क में रैली कर रहे थे।

इसी दौरान उनके विरोधी वहाॅं पहुॅंचे, उनके हाथों में टाॅर्च थे। बताया जा रहा है कि विरोधी वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी थे। विद्यार्थियों द्वारा कहा जा रहा था कि नाजी हमें हटा नहीं सकते। वाइट यहीं रहते हैं। तुम हमें हटा नहीं सकते हो। इस तरह का प्रदर्शन जब उग्र हो गया तो दोनों गुटों में विवाद हुआ और विरोधियों ने वाइट नेशनलिस्ट पर हमला बोल दिया।

विरोधियों के हाथों में यहुदी झंडे थे जिन पर यहुदी चिन्ह बने हुए थे। उनके पास केमिकल,लाठियां और बोतलें भी थी। विवाद बढ़ता देख वर्जीनिया के गवर्नर टेरी मेकऑलिफ ने राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया है।वाइट नेशनलिस्ट व विरोध प्रदर्शनकारियों के मध्य हुए विवाद में बड़े पैमाने पर लोग चोटिल हुए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर हिंसा की वारदातें हो रही हैं। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परेशान हैं।

सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है विजय माल्या को सजा

UN में पास हुआ उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध का प्रस्ताव

शिनपिंग की आॅंख में खटक रहे हैं पीएम मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -