विधेयक पारित होने से अमेरिकी डाॅलर में आई गिरावट
विधेयक पारित होने से अमेरिकी डाॅलर में आई गिरावट
Share:

 न्यूजर्सी। बुधवार को अमेरिकी डाॅलर में गिरावट दर्ज की गई। इसका कारण संशोधित कर सुधार विधेयक बताया जा रहा था। जानकारी सामने आई है कि संसद में विधेयक के पक्ष में 224 सदस्यों ने मत किया। जबकि, इसके विरोध में 201 वोट डाले गए। डाॅलर में दूसरी मुद्राओं की तुलना में अधिक गिरावट दर्ज की गई। इस कर विधेयक से डाॅलर में जो गिरावट आई है, उसका असर अमेरिका के कारोबार पर हो सकता है।

जानकारी सामने आई है कि, बीते कारोबारी सत्र में 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ डाॅलर सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार 93.313 पर दर्ज किया गया। इससे जहां, बड़े कारोबार प्रभावित होंगे वहीं छोटे कारोबार भी प्रभावित हो सकते हैं। उक्त विधेयक दोपहर को ही पारित कर दिया गया था।

इस मामले में, सीनेटर्स ने कहा कि, विधेयक के कई प्रावधान बजट नियमों का उल्लंघन कर तैयार किए गए हैं। जिसके कारण, विधेयक पर फिर से मतरान किया जाना आवश्यक बताया गया। इसे स्वीकृति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा जाना है। जिसके बाद वे अपनी स्वीकृति देंगे और फिर यह कानून बन जाएगा। हालांकि अधिकांशतः वैश्विक स्तर पर डाॅलर काफी मजबूत बना रहता है। मगर इस बार डाॅलर सूचकांक में कमजोर रहा। मगर कहा जा रहा है कि यह गिरावट आंशिक है। 

दक्षिण एशिया में बढ़ा तनाव, हालात परमाणु युद्ध की ओर

अमेरिका के वार्ता प्रस्ताव को उत्तर कोरिया ने ठुकराया

यरूशलम को लेकर अमेरिका ने यूएन में दिया वीटो

इवांका ट्रंप और कुशनर पर लगे आरोप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -