इवांका ट्रंप और कुशनर पर लगे आरोप
इवांका ट्रंप और कुशनर पर लगे आरोप
Share:

न्यूजर्सी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुशनर पर अपनी संपत्तियों का खुलासा न करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में सार्वजनिक वित्तीय घोषणा प्रपत्र में जानकारी दी जाना चाहिए थी। इन दोनों पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने प्रपत्र में 30 निवेश फंड को लेकर, किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

इस मामले में अधिवक्ता जेफरी लोवितकी ने प्रकरण दर्ज किया है, उन्होंने दावा किया है कि, दोनों ने प्रपत्र में 30 निवेश फंड को लेकर जानकारी नहीं दी। प्रकरण में कहा गया कि, सरकारी अधिनियम की नैतिकता यह नहीं है कि, कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्तियों का खुलासा न करने के लिए स्वतंत्र हो।

उसे अपनी संपत्तियों का खुलासा करना होगा। जेरेड कुशनर ने वित्तीय घोषणा प्रपत्र को संशोधित करते हुए कहा कि, उक्त अवधि में बड़े पैमाने पर संपत्तियों का खुलासा किया। हालांकि, ट्रंप पर वर्ष 2016 के चुनाव अभियान के तहत, प्रपत्र भरने को लेकर, प्रकरण चल चुका है। अब जेरेड कुशनर और इवांका को अपनी संपत्तियों की जानकारी देना होगी।

गौरतलब है कि इवांका ट्रंप भारत आ चुकी हैं यहां पर वे महिला एंटरप्रेन्योर के एक सम्मेलन में भागीदारी कर चुकी हैं उन्होंने इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की थी और महिला उद्यमियों का अभिनन्दन किया था। उन्हें भारत आकर अच्छा लगा था। 

इस्लामिक देशों से की यरूशलम को लेकर मांग

यरूशलम को लेकर अमेरिका ने यूएन में दिया वीटो

अमेरिकी चैनल ने माना, समुद्र में है रामसेतु की संरचना

प्रतिबंधों के बाद भी किमजोंग जारी रखेंगे अमेरिकी विरोधी अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -