वातावरण में घुलेगी ठंड - शुरू होगा चिल्लई कलां का मौसम
वातावरण में घुलेगी ठंड - शुरू होगा चिल्लई कलां का मौसम
Share:

श्रीनगर। देशभर में ठिठुरन बढ़ सकती है। इसका कारण जम्मू कश्मीर राज्य में सर्द मौसम का असर गहराना है। गौरतलब है कि 40 दिन का वह समय अब प्रारंभ हो गया है जिसमें ठंड अधिक हो जाती है। इस सर्द मौसम को चिल्लई कलां कहा जाता है। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में बर्फीली हवाऐं चलती हैं हालात ऐसे होते हैं कि लोगों को हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड का अनुभव होता है।

नदियों और झीलों का पानी बर्फबनकर जम जाता है। इस अवधि में लोकप्रि डल झील में शिकारा चलाना लगभग असंभव हो जाता है। डल झील का पानी जम जाता है और बर्फ के कारण झील का उपरी तल बेहद सख्त हो जाया करता है। हालांकि इस बार सर्द मौसम में अधिक ठंडक का अनुभव नहीं हुआ मगर दिसंबर माह में देशभर में ठिठुरन महसूस की गई।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गया। इस मामले में अधिकारी ने कहा कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा। इसे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी ओर गुलमर्ग का तापमान भी 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह मौसम बेहद सर्द रहने का अनुमान है । इस दौरान वातावरण में कड़ाके की सर्दी दर्ज की जाएगी।

प्रदर्शनों पर दमनात्मक कार्रवाई को लेकर मीरवाइज़ का ट्वीट

पुंछ में आतंकी ठिकानों से बरामद हुए गोला - बारूद

बेंगलुरु में हुई कश्मीरी युवक की पिटाई पर मेहबूबा मुक्ति ने की कार्रवाई की मांग

गुरेज में हिमस्खलन - दो जवान शहीद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -