गुरेज में हिमस्खलन - दो जवान शहीद
गुरेज में हिमस्खलन - दो जवान शहीद
Share:

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज में हिमस्खलन हो गया। हिमस्खलन से क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमस्खलन के कारण कुछ जवान लापता हो गए। लापता जवानों में से एक जवान लापता है जबकि दो जवानों के शव बरामद हुए हैं। ये जवान 36 आरआर बटालियन के थे। मिली जानकारी के अनुसार, दो शव अभी बरामद हुए हैं। जिसमें तीसरे जवान का पता नहीं चल सका है।

सेना द्वारा बचावकार्य व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गुरेज में हिमस्खलन से जवान लापता हो गए। जिसके बाद सेना के दलों ने बचाव और तलाशी अभियान जारी कर दिया। जानकारी सामने आई है कि, दो जवानों के शव हथियारों समेत बकटोर के समीप मिले। मृतकों की पहचान शिवसिंह व परमणिक के तौर पर हुई।

गौरतलब है कि सर्द मौसम की शुरूआत में बीते वर्ष सियाचीन ग्लैशियर में लांस नायक हनुमनत थप्पा बर्फ के नीचे दब गए थे। हालांकि जवानों ने उन्हें जीवित अवस्था में वहां से निकाला था। मगर अस्पताल में उपचार के दौरान अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसी तरह से बांदीपोरा के गुरेज में हिमस्खलन होने से जवानों की जान मुश्किल में पड़ गई।

बांदीपोरा में हिमस्खलन से 3 जवान लापता

कश्मीरी ने क्या कहा गुजरात चुनाव में?

कश्मीर के चंदरगीर में गाय के शेड में मिले हथियार

हंदवाड़ा मुठभेड़: सेना का एक जवान घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -