मुरादाबाद विश्वविद्यालय में फायरिंग
मुरादाबाद विश्वविद्यालय में फायरिंग
Share:

मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली रोड़ क्षेत्र में एकाएक गोलियों की आवाज़ सुनाई दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर कई लोग विश्वविद्यालय परिसद की ओर दौड़कर पहुंचे। जानकारी सामने आई है कि कथित तौर पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता, वाहनों में सवार होकर विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हुए। जब यहां मौजूद गार्ड्स ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने जमकर विरोध किया और फिर गार्डस से मारपीट करने लगे।

हंगामा कर रहे कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। इससे स्थिति और गंभीर हो गई। फायरिंग होने से जहां अफरा - तफरी मच गई वहीं माहौल गर्मा गया। जानकारी मिलने पर क्षेत्र में पुलिस बल पहुंचा। लगभग 40 की तादाद में आए आरोपी पुलिस बल को देखकर भाग निकले। हंगामा करने वाले जिस वाहन से पहुंचे थे, उन पर विश्व हिंदू महासंघ लिखा हुआ था।

पुलिस ने कार्रवाई के तहत वाहनों को जब्त कर लिया है। इन वाहनों से विश्व हिंदू महासंघ के पोस्टर और हथियार बरामद हुए हैं। हालांकि ये लोग कुलपति मोहित दुबे के कार्यालय में बैठे थे। जानकारी सामने आ रही है कि ये लोग विश्वविद्यालय के दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर विश्वविद्यालय में आए थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। हंगामा करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाला बसपा नेता गिरफ्तार

जवानों के दो गुटों में रंजिश का भयावह परिणाम

अमेरिका- भारतीय युवक को गोली मारी

हंदवाड़ा मुठभेड़: सेना का एक जवान घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -