देश को मिला रक्षामंत्री के तौर पर महिला नेतृत्व
देश को मिला रक्षामंत्री के तौर पर महिला नेतृत्व
Share:

नई दिल्ली:  रविवार को केेंद्रीय कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमे केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन को रक्षामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके पहले उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय का कार्य संभाला था। रक्षामंत्री के पद पर पहली बार किसी महिला को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने रक्षामंत्रालय का अतिरिक्त कार्य संभाला था। भारतीय जनता पार्टी ने कई नेताओं के विभागों में परिवर्तन किया। इन नेताओं में निर्मला सीतारमन का नाम भी शामिल था।

निर्मला सीतारमन को प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी जब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे तब निर्मला सीतारमन को पार्टी प्रवक्ता बनाया गया था। निर्मला सीतारमन का जन्म तमिलनाडु में हुआ। उनका ससुराल आंध्रप्रदेश में है। उन्होंने जेएनयू से अध्ययन किया है। पार्टी में उनकी पहचान बौद्धिक नेता के तौर पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अच्छा परफॉरमेंस  देने वाले नेताओं में निर्मला सीतारमन का नाम भी शामिल है। वर्ष 2006 में निर्मला सीतारमन भाजपा पार्टी से जुड़ी हैं।

निर्मला सीतारमण के पति डॉक्टर पराकाला प्रभाकर 2000 के शुरुआती दशक में भाजपा के आंध्र प्रदेश इकाई के प्रवक्ता थे। इस दौरान निर्मला सीतारमण भी धीरे.धीरे बीजेपी में लोकप्रियता हासिल करती गई। इसके बाद नितिन गडकरी के बीजेपी अध्यक्ष रहने के दौरान वर्ष 2010 में उन्हें बीजेपी का प्रवक्ता चुना गया। हालांकि रक्षामंत्री के पद पर किसी नेता को आसीन करने को लेकर भाजपा में चर्चा की गई थी ऐसे में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और अन्य नेताओं के नामों पर चर्चा हुई लेकिन अंत में निर्मला सीतारमन को मंत्री बना दिया गया।

मांस का टुकड़ा धर्मस्थल पर डालने के विवाद में गई एक की जान

बरेली के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र राठौर लापता, परिजन हो रहे परेशान

शपथ ग्रहण के पहले, मंत्रियों से नाश्ते पर चर्चा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रभु की रेल अब पीयूष गोयल के स्टेशन पर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -