पीएम मोदी से राहुल ने किया 9 वां सवाल
पीएम मोदी से राहुल ने किया 9 वां सवाल
Share:

नईदिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान का पहला चरण 9 दिसंबर को होगा। इसके पहले विभिन्न दलों ने अपने - अपने प्रत्याशियों के फेवर में व्यापक प्रचार किया। आज प्रथम चरण के मतदान के लिए होने वाला चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर - घर जनसंपर्क कर प्रचार कर सकेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज होने वाले प्रचार कार्यक्रम में कांग्रेस के लिए पूरा जोर लगाऐंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी किसानों के हित में मांग करेंगे। वे किसानों को मिलने वाली कर्ज माफी, फसल के दाम बढ़ाने और फसल बीमा की दी जाने वाली राशि को लेकर सवाल करेंगे।

इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कर्ज माफी, न दिया फसल का सही दाम, मिली नहीं फसल बीमा राशि, न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम, उन्होंने अपने ट्वीट में किसानों के साथ किए जाने वाले सौतेले व्यवहार का उल्लेख भी किया। आखिर यह क्यों किया गया। जबकि किसान तो अन्नदाता होता है। उन्होंने किसान से जमीन छीन ली।

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने प्रचार - प्रसार का एक नया तरीका प्रबंधित किया है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस, गुजरात में विभिन्न स्थानों पर पत्रकार सम्मेलन या प्रेस काॅन्फ्रेंस का आयोजन करेगी। जिसके तहत, केंद्र सरकार की ओर कई सवाल दागे जाऐंगे। भाजपा से कई सवाल किए जाऐंगे। कांग्रेस का यह कार्यक्रम आलोचनात्मक तरीके का होगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसा ही एक सवाल किया था। उन्होंने सरकार से बुधवार को कुपोषण को लेकर सवाल किया था। अपने इन सवालों को लेकर उन्होंने ट्वीट में जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी, आपसे 8 वाॅं सवाल है। आखिर 39 बच्चे कुपोषण से बेजार, 1000 में 33 नवजात मौत के शिकार। चिकित्सा व्यवस्था महंगी हो गई है तो दूसरी ओर पर्याप्त चिकित्सक, चिकित्सालयों में उपलब्ध नहीं हैं। सरकारी चिकित्सालयों की हालत बेहद खराब है।

'पोल ऑफ पोल्स' में भाजपा की जीत

आज ख़त्म होगा पहले चरण के लिए प्रचार अभियान

राहुल ने पीएम पर कसा तंज

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -