राहुल ने ताजपोशी पर किए भाजपा पर तीखे वार
राहुल ने ताजपोशी पर किए भाजपा पर तीखे वार
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना पदभार ग्रहण किया। समारोह में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी मंचासीन थे। राहुल गांधी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनन्दन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना भाषण बीच में रोकना पड़ा। दरअसल आयोजन स्थल पर बड़े पैमाने पर पटाखे छोड़े जा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल की ताजपोशी का उत्साह था। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भावुक अंदाज़ में भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि आखिरी बार मैं उपस्थितों को संबोधित कर रही हूॅं। उन्होंने कहा कि, 20 वर्ष पहले जब आपने मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना तो मैं इसी तरह से आपको संबोधित कर रही थी। जहां तक मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं सोच नहीं सकती थी कि किस तरह से मैं संगठन को संभालूंगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने पर बधाई और आशीर्वाद, जब मैं इस परिवार में आई तो राजनीति से मेरा परिचय हुआ। इस परिवार का एक - एक सदस्य देश की स्वाधीनता के लिए लड़ा।

देश ही उनका मकसद था। देश ही उनका जीवन था। इंदिरा जी ने मुझे बेटी की तरह संभाला। उनसे मैंने सांस्कृतिक विषय को लेकर जानकारी प्राप्त की और कई बातें सीखें। उन्होंने कहा कि, विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मैंने कौने - कौने तक दौरा किया। लोगों की परेशानियों को सुलझाया। मैंने पति के साथ देश को समझा। जब कांग्रेस के सामने मुश्किल दौर आया और मुझे लगा कि सांप्रदायिक तत्व हावी हो रहे हैं पार्टी कमजोर हो रही है तो मुझे यह अनुभव हुआ कि, यदि मुझे मिली जिम्मेदारी को मैं नकार दूं तो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की आत्मा को ठेस पहुंचेगी। उन्होेंने कहा कि, हमने देश के हर तबके का विकास किया।

देश को जिम्मेदार और प्रगतिशील सरकार दी। देश के लिए अहम कानून भी बनाए। मौजूदा समय में हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला हो रहा है। हम किसी से डरने व झुकने वाले नहीं हैं। हालात ये हैं कि, हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला हो रहा है। सत्ता,शौहरत और स्वार्थपूर्ति हमारा उद्देश्य नहीं है। हम किसी से डरने वाले और झुकने वाले नहीं हैं। कांग्रेस को अपने अंर्तमन में देखना होगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ही देश में महत्वपूर्ण परिवर्तन करेगी। राहुल मेरा बैटा है ऐसे में उसकी तारीफ करना सही नहीं रहता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमला झेला और हम उससे मजबूत बने।

उन्होंने कहा कि हमें हर हमला मजबूत बनाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी का यहां दिल से मैं स्वागत करता हूॅं। उन्होंने अपने संबोधन में अंग्रेजी का उपयोग भी किया। उन्होंने कहा कि राजनीति व्यक्ति से संबंधित होती है। मगर आज लोगों को दबाने की राजनीति हो रही है। राजनीति सेवा के लिए नहीं हो रही है। भारत एक महान देश है। राजनीति लोगों की सेवा के लिए होती है। कुछ लोग भारत को गरीब रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सभी धर्मों, सभी संप्रदायों के लिए कांग्रेस अपने कार्यों को आगे बढ़ाती रहे। उनका कहना था कि एक बार आग लग जाए तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही हम भाजपा को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

उसे रोकने के लिए पूरे देश में कांग्रेस पार्टी तैयार है। हम जोड़ते हैं वे तोड़ते हैं। यह फर्क है उनमें और हम लोगों में। राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी भले ही कोई बुजुर्ग हो या युवा आप मेरे हैं। आप सभी को प्यार। देश के युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को पीछे ले जा रहे हैं। आने वाली कांग्रेस पार्टी में आपकी आवाज़ समूचे देश में सुनाई देगी। उसे हम चुनेंगे।

दक्षिण भारत के लोगों के लिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास नए विचार हैं। भाजपा पुराने विचारों पर चल रही है। हम प्रत्येक के लिए लड़ेंगे। हम हमारे भाई - बहनों में विश्वास करते हैं। भाजपा वाले केवल अपने लिए लड़ते हैं। वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, मगर हम देश में भाईचारा चाहते हैं।

गुजरात चुनाव - एक्जिट पोल के साथ सक्रिय है सट्टा बाजार

आज से अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभालेंगे राहुल

विजय दिवस पर रक्षामंत्री ने किया जवानों को याद

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -