मंदिर तोड़कर बनी थी जामा मस्जिद - भाजपा सांसद
मंदिर तोड़कर बनी थी जामा मस्जिद - भाजपा सांसद
Share:

नईदिल्ली। राम जन्मभूमि मंदिर एवं बाबरी मस्जिद के मसले  पर उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। न्यायालयीन कार्रवाई के बाद, अब जो यह जिन्न बोतल से बाहर निकला है तो जमकर शोर हो रहा है। इस मामले में भाजपा सांसद विनय कटियार ने राजनीतिक टिप्पणी की है। अब उन्होंने दिल्ली की जामा मस्जिद को ही विवादित ढांचा बता दिया है। विनय कटियार ने इस मामले में कहा है कि, दिल्ली की जामा मस्जिद जमुना देवी मंदिर थी, इस मंदिर को मुगलकाल में मस्जिद का स्वरूप दे दिया गया।

उनका आरोप था कि, मुगलकाल में मथुरा और काशी में भी मंदिरों को तोड़ दिया गया था। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि, मुगलकाल में यहां मस्जिद निर्माण करने के लिए, कई तरह के प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि, मस्जिद बनाने के लिए, इस स्थान को तोड़ दिया गया। इसी तरह की तोड़फोड़ लगभग 6 हजार स्थानों पर की गई। उल्लेखनीय है कि, उन्होंने इसके पूर्व भी विवादित बयान दिया था।

जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को औरंगजेब की संतान बताया था। जिसके बाद, कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की थी। हालांकि राम मंदिर के मसले पर सर्वोच्च न्यायालय में अपील की गई थी कि इस पर की जाने वाली सुनवाई को लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 तक के लिए टाल दिया जाए।

यह अपील पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने की थी। उन्होंने कहा था कि, भाजपा गुजरात चुनाव के असल मसलों से सभी का ध्यान हटाना चाहती है। ऐसे में इस सुनवाई को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव तक टाल दिया जाए। जबकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस को अपना रूख स्पष्ट करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभ हुई आयोध्या मामले की सुनवाई

राममंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

बाबर के रिश्तेदार हैं राहुल - नरसिम्हाराव

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -