ओखी के कोप से डरे पर्यटक
ओखी के कोप से डरे पर्यटक
Share:

केरल  केरल के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ओखी के दाखिल होने से हालात बेहाल हो गए हैं। हालात ये हैं कि, लगभग 200 से भी अधिक मछुआरे चक्रवाती तूफान में फंस गए थे। हालांकि मछुआरों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई थी, बावजूद इसके मछुआरे समुद्र में गए और फंस गए। विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, केरल तट पर तूफानी लहरें अभी और कहर बरपा सकती हैं।

तट से ऊॅंची - ऊॅंची लहरें टकरा सकती हैं। ऐसे में लोगों को तटीय क्षेत्रों की ओर जाने से रोका गया है तो, दूसरी ओर, मछुआरों व पर्यटकों से कहा गया है कि, वे समुद्र की ओर न जाऐं। समुद्र से नज़दीकी रिसाॅर्टस आदि क्षेत्रों को एहतियातन निर्देश जारी, कर दिए गए हैं। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि, शुक्रवार को नौसेना, आईएएफ,तटरक्षक बल, राज्य सरकार और, व्यापारी जहाजों द्वारा 218 मछुआरों को बचाया गया।

उन्होंने कहा, बचाव के बारे में जारी एक, चेतावनी के बाद जापान के मालवाहक जहाज एम वी एनर्जी ऑर्फियस ने 60 लोगों को बचाया। लेकिन, अभी इस बात की कोई पुख्‍ता सूचना नहीं है कि, कितने मछुआरे और समुद्र में फंसे हुए हैं। कुछ मछुआरे बुधवार की शाम भी समुद्र में गए थे। जानकारी सामने आई है कि, चक्रवाती तूफान का असर श्रीलंका में भी रहा यहां करीब 7 लोगों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे लापता हो गए।

क्यों होते है दवाई के बीच में ये खाली स्पेस

कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित

युद्ध में मददगार साबित होगी 'ऑल वेदर रोड़'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -