राष्ट्रपति कोविंद ने सरदार और झांझरिया को दिया खेल रत्न, इन खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
राष्ट्रपति कोविंद ने सरदार और झांझरिया को दिया खेल रत्न, इन खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित
Share:

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के खिलाड़ियों को पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आज पुरुस्कारो से सम्मानित किया. जिसमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खेत रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल प्रोत्साहन समेत कई पुरकार दिए गए. इनमे से हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को खेल रत्न से सम्मानित किया गया. वही क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और गोल्फर एसएसपी चौरसिया को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया.

पहले की गयी घोषणा में बताया गया था कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और रियो पैरालिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झांझरिया को 2017 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने के साथ क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर समेत 17 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जायेगा. अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में मरियप्पन (पैराएथलीट- हाईजंपर), वरुण सिंह भाटी (पैराएथलीट), वीजे सुरेखा (आर्चरी), खुशबीर सिंह और अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), एसएसपी चौरसिया (गोल्फ), साकेत मायनेनी (टेनिस) आदि लोगो के नाम भी शामिल थे.

आज दिए गए इस अवार्ड में व्यवसायी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. वही पैरा एथलीट थंगावेलु मरियप्पन को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था, पर वह व्यस्त होने के चलते इस सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके. इन सभी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया. 

पढ़िए देश-विदेश से जुड़ी छोटी-बड़ी ताज़ा खबरे न्यूज़ ट्रैक पर सीधे अपने मोबाइल पर 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हराकर करेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

महेंद्र सिंह धोनी का "नॉटआउट' रिकॉर्ड"

IND VS SL LIVE : तीसरे वनडे मैच में भारत की जीत, रोहित ने जड़ा शतक

National Sport Day 2017 : "देश के खेल का दुनिया से मेल"

कुछ ऐसा होगा फोर्ड Ecosport नया रूप

प्रतियोगी परीक्षा में यह प्रश्न भी आ सकते है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -